चंडीगढ़. पंजाब में मानसून मेहरबान है. एक रुक रुक कर हुई बारिश में गर्मी से लोगों को राहत दी है. इसके साथ ही अनुमान यह भी है कि आने वाले सात दिन बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, दोपहर से शाम तक ट्राइसिटी यानी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है.
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. 11 और 13 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 12, 14, 15 और 16 अगस्त को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यही कारण हैं कि लोगो को अनावश्यक घर से बाहर नहीं जाने की अपील भी की है.
रावी नदी का बढ़ा जल स्तर
आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण दरिया का जल स्तर बढ़ता जा रहा हैं. हालात यह है कि वहां से कई गांव का संपर्क भी टूट गया है. भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1,614 फीट दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम स्तर 1,680 फीट है. वहीं, पोंग डैम का जलस्तर 1,348.58 फीट रहा, जबकि इसका अधिकतम स्तर करीब 1,390 फीट है,फिलहाल दोनों डैम का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बताया जा रहा है.
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’
- SIR और MSP पर दुष्यंत चौटाला का हमला, CM सैनी से पूछे सवाल
- कैथल के पिहोवा चौक का बदलेगा नाम? मंत्री विपुल गोयल ने दिए ये निर्देश

