जालंधर. पंजाब में 15 अगस्त के पहले लगातार माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. इस बीच तब हड़कंप मच गया जब जालंधर में 15 अगस्त से पहले कोटला हेरां के सरकारी स्कूल में खालिस्तानी झंडा लगाया गया. आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने पंजाब में तिरंगा झंडा न लहराने की चेतावनी दी है. वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी बड़ी बात कही है. मामला सामने आते ही SFJ ने इसकी जिम्मेदारी ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्र तक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्कूल की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल के कार्यालय में खालिस्तान समर्थक झंडा लगाए जाने का भी दावा किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। खबर है कि आतंकी पन्नू सोशल मीडिया में वीडियो जारी किया है जिसमें उसने 15 अगस्त में तिरंगा लहरने को लेकर कई बाते कही है। उसने कहा कि पंजाब की पवित्र भूमि पर तिरंगा लहराने से दूर रहें. अगर आप दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने के लिए इन समारोहों को पंजाब के छात्रों और लोगों पर जबरन थोपने की कोशिश करते हैं, तो युवा आपको पूरी तरह से अस्वीकार कर देंगे. पन्नू ने जंतर मंतर में हुए आंदोलन को लेकर इशारे में कहा कि आपको पूरी तरह से राजनीतिक मौत का सामना करना पड़ेगा. जनमत संग्रह अभियान हर स्कूल, हर कॉलेज और हर प्रशासनिक केंद्र में जारी रहेगा.
पन्नू ने चेतावनी देते हुए कहा कि जैसे-जैसे 15 अगस्त करीब आ रहा है, मोदी का भारत आपसे अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में खड़े होकर, भारतीय तिरंगा लहराकर और उनके स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की उम्मीद करता है. हम आपको याद दिलाने के लिए यहां हैं कि आपकी पीढ़ी को स्वतंत्र बनाने के लिए किसने अपनी जान की कीमत चुकाई. आप उन लोगों पर स्वतंत्रता का जश्न जबरन नहीं मना सकते जिनका इतिहास केवल लोहे की मुट्ठी को याद रखता है.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

