अबोहर। मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत एक बार फिर पंजाब की महिलाओं के मोबाइल फोन पर ‘टूं-टूं’ के संदेश गूंजे क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बीते दिनों 37.43 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में 1,291 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई।
अबोहर में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मां-धियां सत्कार योजना’ का लक्ष्य राज्य की एक करोड़ महिलाओं को इसके दायरे में लाना है, जिनमें से लगभग 80 लाख पंजीकरण पहले ही पूरे हो चुके है. उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के पास उनके खर्च के लिए कुछ पैसे आयेंगे.आगे के दिनो के लिए उन्होंने खुशखबरी दी कि नए साल के तोहफे के तौर पर पहली जनवरी को सभी पंजीकृत लाभार्थी महिलाओं को सम्मान राशि की एकमुश्त अदायगी की जाएगी.
होगा स्वाभिमान मजबूत
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल को एक ऐसा ‘सामाजिक इंकलाब’ करार देते हुए, जिससे महिलाओं की वित्तीय आजादी और स्वाभिमान मजबूत होगा, उन्होंने दोहराया कि हमारी सरकार स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों, नहरों और 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमे के जरिए लोगों का पैसा लोगों को वापस लौटा रही है.
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज ‘मुख्यमंत्री मां-धियां सत्कार योजना’ के तहत अबोहर में भारी जनसमूह के दौरान पंजाब भर की 37.43 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में 1,291 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई है.यह योजना एक ‘सामाजिक इंकलाब’ है, जो हमारी बेटियों-बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी और उनके स्वाभिमान को बढ़ाएगी. हमारा लक्ष्य पंजाब की एक करोड़ महिलाओं को इस योजना के घेरे में लाना है. उन्होंने कहा कि हम पंजाब की महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.
दूसरे राजनीतिक पार्टी के घर की महिलाएं ले रही फायदा
विरोधी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल (बादल) और कांग्रेस में उनके राजनीतिक विरोधियों के परिवारों की महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले रही हैं, लेकिन फिर भी उनके नेता अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए इसकी आलोचना करने से नहीं थक रहे. उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के हर योग्य महिला की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि लोगों की भलाई, पार्टी राजनीति से कहीं ऊपर है.
उन्होंने कहा, “इस योजना के तहत बांटा जा रहा पैसा आम लोगों का है, जो अपने टैक्स के जरिए सरकारी खजाने में योगदान देते हैं. सूबा सरकार तो सिर्फ भलाई योजनाओं और विकास कार्यों के जरिए लोगों का पैसा लोगों को ही लौटा रही है. उन्होंने कहा कि जब आम लोग टैक्स अदा करते हैं तो उन्हें बदले में मियारी सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर हासिल करने का पूरा हक है. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार पहले ही इस योजना के तहत 76.35 लाख महिलाओं को 2,643.71 करोड़ रुपये की राशि बांट चुकी थी और आज की राशि ट्रांसफर होने के साथ अब तक बांटी गई कुल वित्तीय सहायता 3,934.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
- दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल का आक्रामक रुख, बोले- इस्तीफा मंजूर माफी नहीं, हड़कंप
- Imran Khan ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मांगी बिना शर्त माफी, आगे से नहीं होंगे प्रोटेस्ट में शामिल; 7 दिसंबर को अगली सुनवाई
- बिहार में बनेंगे नए एक्सप्रेस-वे और पुल, गडकरी से मिले CM सम्राट, 49000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर चर्चा
- भारत मंडपम में जुटे 130 देशों के प्रतिनिधि, CM साय दुनिया के सामने रखेंगे छत्तीसगढ़ का विजन
- युवक पर एसिड से हमला करने वाली महिला गिरफ्तार, साथ में धरा गया बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने वाला दुकानदार

