लुधियाना। ऑनलाइन दवा कारोबार के खिलाफ पंजाब के मेडिकल स्टोर संचालकों ने 20 मई को राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। इस हड़ताल में पंजाब भर के करीब 27,500 मेडिकल स्टोर संचालक और दवा थोक विक्रेता हिस्सा लेंगे। हड़ताल राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत की जा रही है।
पिंडी गली मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान अशोक डाबर ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण स्थानीय मेडिकल कारोबार पर गंभीर असर पड़ रहा है। इसी के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों ने काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 20 मई को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी भी की जाएगी।
अशोक डाबर के मुताबिक बड़ी ऑनलाइन कंपनियां दवाइयों को भारी छूट के साथ बेच रही हैं, जिससे छोटे मेडिकल स्टोर और दवा सप्लायरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि दवा निर्माता कंपनियां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को ज्यादा कमीशन देती हैं, जबकि खुदरा और थोक विक्रेताओं को बेहद कम मार्जिन मिलता है।
मेडिकल कारोबारियों ने कहा कि लगातार बढ़ते किराए, बिजली बिल और अन्य खर्चों के कारण पहले ही व्यापार पर आर्थिक दबाव बना हुआ है। ऐसे में ऑनलाइन दवा कारोबार के चलते उनकी बिक्री लगातार घट रही है और छोटे दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
इसके अलावा मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक रही कुछ दवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई दवाइयां सब-स्टैंडर्ड हो सकती हैं, जिससे लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। कारोबारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने की मांग की है।
- उत्तराखंड की सरकारी जमीनों पर उठे सवालों के बीच सरकार की सफाई, 6-7 लैंड पार्सल की होगी बिडिंग
- धर्मेंद्र सिंह लोधी का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- ‘जैसे बैल लाल कपड़ा देखने पर भड़कता है, वैसे ही PM का नाम सुनकर राहुल…
- इंदौर साइबर सेल की कार्रवाई: AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो और राष्ट्रीय प्रतीकों के दुरुपयोग पर केस दर्ज
- पलामू में भाजपा की हुंकार: अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर बोला हमला, निवेदिता सिंह का बड़ा आरोप- ‘भारत को बांग्लादेश-पाकिस्तान बनाना चाहती है कांग्रेस’
- जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी समेत 6 बाइक और स्कॉर्पियो जब्त

