मोगा. मोगा जिले के गांव घोलिया में एक बुजुर्ग दंपती के साहस की चारों ओर चर्चा हो रही है. करीब 70 साल की उम्र में पति पत्नी ने ना सिर्फ खुद को सुरक्षित किया बल्कि खुद लूट का शिकार होने से भी बचे. उन्होंने लूट की कोशिश करने वाले तीन युवकों में से एक को पकड़ लिया.
जानकारी मिली है कि दंपती बाजार से लौट रहे थे तभी सुनसान सड़क पर नशे में धुत लुटेरों ने उन्हें घेर लिया. तीनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने बुजुर्ग दंपती को लूटने का प्रयास किया दंपती ने हिम्मत दिखाते हुए उनका डटकर मुकाबला किया. इस दौरान दो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए . वहीं लूट की कोशिश के बाद एक आरोपी भागकर धान के खेतों में छिप गया. बुजुर्ग दंपती ने उसका पीछा करते हुए उसे खेत में दबोच लिया. उन्होंने उसे वहीं पकड़कर रखा और गांव के लोगों को मदद के लिए बुलाया.
गांव के कुछ लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को खेत से बाहर निकाला. उन्होंने इस घटना की सूचना बाघापुराना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. बुजुर्ग दंपती द्वारा आरोपी को पकड़कर रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनके इस असाधारण साहस की सभी तारीफ कर रहे हैं.
- सड़क पर सियासतः14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण बुलडोजर एक्शन पर भड़के सांसद अवधेश प्रसाद, पीड़ितों के साथ धरने पर बैठकर दे डाली चेतावनी
- Jamtara Crime: स्कूल कार्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक से मारपीट का आरोप, गला दबाने के बाद कमरे में किया बंद, 5 लाख रंगदारी मांगने की शिकायत
- CG News : खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
- जल सुरक्षा को बढ़ावा: सीएसएमसीआरआई ने यूएन सम्मेलन में दिखाई स्वदेशी तकनीक
- IGI एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के गिरोह का हुआ पर्दाफाश, सीमा शुल्क विभाग ने 9 करोड़ का सोना बरामद किया



