पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर कौंसिल के लिए 21 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात किए गए आब्जर्वर ने आज अपनी अपनी ड्यूटी संभाल ली है। इनकी सूची राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कर दी गई है।
निर्वाचन आयोग की तरफ से साफ किया गया है कि किसी को कोई शिकायत है तो संबंधित आब्जर्वर से संपर्क कर सकते हैं।
पांच नगर निगमों के लिए आब्जर्वर
आईएएस अधिकारी घनश्याम थोरी को नगर निगम अमृतसर, अरविंदरपाल संधू नगर निगम जालंधर, पुनीत गोयल नगर निगम लुधियाना, अनिंदिता मित्रा नगर निगम पटियाला, बबीता को नगर निगम फगवाड़ा का आब्जर्वर पर बनाया गया है। इन्होंने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

नगर कौंसिल के लिए इन अफसरों को दी गई जिम्मेदारी
निर्वाचन आयोग की तरफ से हरगुणजीत कौर को अमृतसर, संयम अग्रवाल को बठिंडा, भूपिंदर सिंह बरनाला, अनमदीप कौर फतेहगढ़ साहिब व उपकार सिंह फिरोजपुर के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। अपनीत रियात होशियारपुर,अमित तलवाड़ जालंधर, संदीप हंस कपूरथला, रामवीर मांगट मानसा, केशव मोगा, अमृत सिंह मोहाली, रविंदर सिंह मुक्तसर साहिब, सागर सेतिया एसबीएस नगर, हरबीर सिंह पटियाला, कंवलप्रीत बराड़ को संगरूर, संदीप कुमार को तरनतारन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- जलीय जीवों के प्रजनन काल में भी नदी में खुलेआम रेत खनन, ब्यौहारी पुलिस ने 7 माफियाओं पर कार्रवाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की जब्त
- नेपाल में महाजलप्रलयः अबतक 165 मौत की पुष्टि, 1000 से अधिक लोग लापता, घास के तिनके की तरह बह गए घर, सड़क-पुल और हाइड्रो पावर प्लांट
- कॉकरोच जनता पार्टी की दिल्ली सरकार को डेडलाइन, 15 सितंबर तक स्कूल सुधारने की मांग
- झारखंड में राखी बाजार की रौनक, 5 से 550 तक की राखियां,डाक विभाग ने की विशेष तैयारी
- IRCTC Kitchens Under Watch: पेंट्री कार और बेस किचन में लगे कैमरे, लाइव मॉनिटरिंग से सुधरेगी रेलवे कैटरिंग


