पटियाला। पटियाला के गांव भोआ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है , जिसमें एक मां पर आरोप है कि उसने अपने ही 11 दिन के नवजात बच्चे को आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना के सामने आने के बाद परिवार के लोगों में बेहद भय का माहौल है। जानकारी यह भी आई हैं इस महिला का एक और बड़ा बच्चा भी था, जो पहले ही आग में इतना झुलसा की उसकी कुछ साल पहले ही मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्चे का पिता किसी काम से बाजार गया हुआ था, और घर में उसकी पत्नी अकेली थी। जब वह वापस लौटा तो बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो बच्चा बुरी तरह झुलसा हुआ था। पिता ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी पत्नी का व्यवहार पहले भी संदिग्ध रहा है। उसने आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान भी पत्नी ने कई बार पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, चार साल पहले जन्मे एक अन्य बच्चे की मौत भी आग लगने से हुई थी, जिससे मामला और गंभीर हो जाता है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m