Punjab News : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा बढ़ गया है. आम आमदी पार्टी को रविवार को बड़ा झटका लगा है. 40 प्रत्याशी वाली पहली सूची जारी होने के बाद AAP के 2 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. पटियाला के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने आप के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने शाम 4 बजे चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है.
जानकारी के मुताबिक, दोनों विधायकों के आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में पहुंच सकते हैं. जहां उन्हें भारतीय जनता पार्टी में प्रेवश कराया जा सकता है. हालांकि इसकी पुष्टि आज शाम को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो पाएगा.


विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान किया. उन्होंने लिखा कि मैं, चेतन सिंह जोरमाजरा, आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. इस पोस्ट पर आम जनता की प्रतिक्रिया भी सामने आ रहीं हैं.
Punjab News : पठान माजरा पर रेप का आरोप
विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया था. मामले में शिकायत के बाद विधायक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी. गिरफ्तारी के डर से पठान माजरा ऑस्ट्रेलिया फरार हो गए थे लेकिन जांच में शामिल होने के लिए आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इस कार्रवाई के दौरान सरकार और आप पार्टी को लेकर निशाना भी साधा था. अब उनके इस्तीफे की खबर से 2027 विधानसभा चुनाव में आप के लिए नई राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है.
AAP ने 40 प्रत्याशियों की सूची की थी जारी
इस राजनीतिक घटनाक्रम के एक दिन पहले पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आप ने पहली सूची जारी की, जिसमें 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री मान ने दिल्ली में पहले पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर कमिटी (PAC) की बैठक की. इसके बाद नामों का ऐलान किया गया.
पहली बार के विधायक भगवंत मान संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से लड़ेंगे. वहीं जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को भी मैदान में उतरा जाएगा. इन नामों के अलावा कैबिनेट मंत्रियों में किसी का भी नाम लिस्ट में नहीं है. चार मौजूदा महिला विधायक अपने ही विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी. तलवंडी साबो सीट से विधायक बलजिंदर कौर, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, बलाचौर से संतोष कटारिया और मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा तीन पूर्व मंत्रियों को भी विधानसभा चुनाव की टिकट मिली है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

