Punjab Desk, मानसा. मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है. बंद का पूरा समर्थन पंजाब में देखने को मिल. पंजाब बंद का असर मानसा, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा और जालंधर समेत कई शहरों में देखने को मिल रहा है. इन शहरों में कई प्राइवेट स्कूल और कॉलेज बंद हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही. वहीं, मोहाली में मिलाजुला माहौल देखने में आया है. सुबह स्कूल खुले होने और बसें चलने की जानकारी सामने आई है.

मानसा की अगर बात करे तो यहां अभी भी माहौल गंभीर बना हुआ है. लोगो में नाराजगी देखी जा रही है. हालत को देखते हुए जगह जगह पुलिस व्यवस्था की गई है. लोगों से शांत रहने की अपील की जा रही है. वहीं पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार से न्याय की मांग की जा रही है.

बठिंडा में किसान संगठन सिद्धूपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मानसा चौक के पास चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया. अमृतसर में गोल्डन गेट पर किसान-मजदूर मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया. उधर, फरीदकोट में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे जाम करने की तैयारी कर रहे किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

टोल प्लाजा को लेकर ऐलान

टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने भी बंद का समर्थन किया है. यूनियन की ओर से सुबह 8 बजे से पंजाब के टोल प्लाजा पर वाहनों को मुफ्त निकालने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने भी बंद के समर्थन में आवाज उठाई है. सभी जगह शांति व्यवस्था बनी रहे इसका ध्यान दिया जा रहा है.

13 अक्टूबर को मानसा में परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जानकारी के मुताबिक, वह एक मेडिकल स्टोर संचालक से नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर सवाल कर रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई और गोलियां चल गईं. इस घटना में झोटा की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह घटना फेसबुक लाइव के दौरान रिकॉर्ड हुई थी जिसके बाद लोगो में आक्रोश बढ़ गया है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H