चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सुरक्षा से जुड़े मामले में अहम फैसला लेते हुए स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति कर दी है. गौरव यादव को पंजाब का स्थाई डीजीपी नियुक्त किया गया है. उन्हें जुलाई 2022 में पंजाब पुलिस के कार्यकारी डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इसके बाद से वह लगातार इस पद पर कार्यरत थे. पंजाब में नियमित डीजीपी की नियुक्ति का मामला लंबे समय से लंबित था.

गौरव यादव की नियुक्ति को पंजाब पुलिस के प्रशासनिक ढांचे के लिहाज से अहम माना जा रहा है. कार्यकारी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद से वह राज्य में पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की कमान संभाल रहे थे. उम्मीद है कि उनके अब स्थाई कार्य में पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुधार जाएगी.

आपको बता दें की राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद से गौरव यादव कार्यकारी डीजीपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. अब उनकी नियुक्ति स्थायी तौर पर डीजीपी के पद पर की गई है, इसके लिए आदेश जारी किया गया है.