मोहाली. पंजाब सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। सरकार की तरफ से जारी आदेशों की लिस्ट जारी हो गई है, इस आदेश के मुताबिक राज्य के 4 प्रमुख जिलों के SSP बदले है. इनमें पटियाला-मोहाली-बठिंडा और मानसा के नाम शामिल हैं। इसमें अहम बात ये है कि ट्रांसफर लिस्ट में SSP ज्योति यादव का भी नाम है। ज्योति यादव पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी है। वहीं गुरप्रीत सिंह भुल्लरन कि वापसी हुई है.
जारी आदेश के अनुसार गुरप्रीत सिंह भुल्लर की नियुक्ति अमृतसर के IGP बॉर्डर रेंज के तौर पर की गई है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने CJP प्रदर्शन को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद सरकार ने गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अमृतसर पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था। अब उनकी दोबारा वापसी हुई है।


जालंधर की जिम्मेदारी राजेश्वर सिंह को
तबादला अधिकारिक सूची के मुताबिक जालंधर के जोनल एआईजी, सीआईडी राजेश्वर सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें जालंधर स्थित PAP की 7वीं बटालियन में कमांडेंट के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह जालंधर के डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह का भी तबादला कर उन्हें लुधियाना में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- न बिल, न खर्च: पीएम सूर्य घर योजना का देश का पहला सौर गांव बना राजनांदगांव जिले का खैरा
- अमित शाह ने हैदराबाद के भाग्य लक्ष्मी मंदिर में की पूजा, BJP के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की शुरुआत
- दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी 2 दिन की छूट
- गंदे पानी को लेकर फूटा वार्डवासियों का गुस्सा: नगर निगम पहुंचकर की नारेबाजी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
- चीन ने कैरियर किलर मिसाइल से ‘अमेरिकी युद्धपोत’ को उड़ाया! Video जारी किया, मिसाइल की रेंज 4000 किमी

