जालंधर: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है.आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. रविवार सुबह राज्य के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, जबकि आने वाले दिनों में भी मौसम के बदले रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश होगी. वहीं इसके बाद 2, 3 और 4 जुलाई को मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है.
बिजली गिरने की संभावना
आपको बता दें कि 29 जून से 2 जुलाई के बीच अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा समेत कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
सामान्य स्थिति से पीछे है मानसून
जानकारी मिली है कि मानसून फिलहाल सामान्य स्थिति से पीछे चल रहा है. अगले 3 से 4 दिनों में इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पहुंचने की संभावना है. इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून चंडीगढ़, उत्तर पंजाब और फिर हरियाणा में दस्तक दे सकता है.
- France Cyber Attack: ब्लड बैंक के फ्रीजर को हैक कर खून का तापमान 110°C करने की कोशिश, अलर्ट सिस्टम ने बचाई हजारों जिंदगियां
- वाराणसी पहुंचे चिराग पासवान ने यूपी चुनाव को लेकर खोले अपने पत्ते, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
- बुजुर्ग की आखिरी इच्छा पूरी करने एकजुट हुआ गांव, अंतिम यात्रा में DJ की धुन पर नाचे ग्रामीण
- पंजाब में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम! ड्रोन से भेजी ग्लॉक पिस्टल और 7 मैगजीन, दो युवक गिरफ्तार
- Bihar Top News Today: रोजगार को लेकर CM सम्राट की बड़ी पहल, तेजस्वी का बड़ा हमला, ASI को मारी गोली

