संगरूर। संगरूर जिले के धूरी क्षेत्र के गांव मीमसा में खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एक व्यक्ति के शव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पहले इसे स्वाभाविक मौत समझा गया था, लेकिन इसके बाद है समझ आया कि यह हत्या है. ,मृतक की माँ ने आरोप लगाया है कि यह हत्या की साजिश उसकी बहु और उसके प्रेमी ने रची है.
शुरुआती जांच में इसे सामान्य मौत माना गया था, लेकिन एक फोन पर हुई बातचीत ने नए खुलासे किए है. मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके कथित प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार आठ मई को 38 वर्षीय जगतार सिंह का शव गांव के पास एक बंद पड़े सूअर फार्म में मिला था, उस समय परिवार ने इसे सामान्य मौत समझा थाम, लेकिन जब अंतिम संस्कार किया जाना था तो मृतक के शरीर में निशान मिले , जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाया गया.
मां ने बताया सच
मृतक की मां सुरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जगतार सिंह का विवाह मनप्रीत कौर से हुआ था और उनके दो बच्चे हैं. परिवार के अनुसार मनप्रीत कौर के अपनी भाभी के चचेरे भाई सुखवीर सिंह के साथ कथित अवैध संबंध थे. सुखवीर सिंह का उनके घर लगातार आना-जाना था और वह अक्सर मनप्रीत कौर तथा परिवार के अन्य सदस्यों को विभिन्न कामों के बहाने शहर ले जाता था. जब मृतक को उसकी पत्नी के बारे में पता चला तो वह बहुत नराज हुआ और इस संबंध के खिलाफ था.

मां ने सुनी बहू की बात
बताया जा रहा है कि मृतक की मां ने कथित रूप से अपनी बहू को फोन पर किसी व्यक्ति से बातचीत करते सुना. शिकायत के अनुसार बातचीत में जगतार सिंह की हत्या की चर्चा हो रही थी. इसके बाद परिवार ने फोन की जांच की तो सामने आया कि बात सुखवीर सिंह से की जा रही थी. परिजनों का आरोप है कि उसी दिन गांव के कुछ लोगों ने सुखवीर सिंह को एक अन्य व्यक्ति के साथ खेतों की तरफ से तेजी से जाते हुए भी देखा था. इन तथ्यों के आधार पर परिवार का शक और गहरा हो गया कि जगतार सिंह की हत्या की गई है.
तीन के खिलाफ मामला दर्ज
थाना सदर धूरी के प्रभारी इंस्पेक्टर करणवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर, सुखवीर सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या किस प्रकार की गई.अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
- 11 लाख फॉलोअर्स वाले कॉमेडियन को सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 444 वोट, राजस्थान में एक और इन्फ्लुएंसर हारा
- 18वें नियुक्ति मेले में CM माझी का बड़ा कदम: 2,067 उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, एसटी-एससी शिक्षा को मजबूत करने पर जोर
- यूपी और राजस्थान, दोनों जगह वोटर लिस्ट में नाम? भरतपुर में भाजपा प्रत्याशी पर विश्वेंद्र सिंह ने उठाए सवाल
- पत्नी की सैलरी और मेडिकल जानकारी के लिए बार-बार RTI लगाई, राजस्थान हाईकोर्ट ने इसे माना मानसिक क्रूरता
- 26 साल का छत्तीसगढ़, फिर भी ‘जुगाड़ के पुल’ के भरोसे 2 दर्जन गांव!
