पंजाब में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने आज संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित सभी कैबिनेट के मंत्री ,विधायक आदि राजभवन में मौजूद थे।
मात्र 11 मिनट तक चले इस छोटे से समारोह में संजीव अरोड़ा ने पंजाबी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 17वें मंत्री के रूप में साथ ली है।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से NRI मामले का विभाग वापस लेकर संजीव अरोड़ा को उद्योग और NRI मामले का विभाग दिया गया है। वहीं, अब कुलदीप सिंह धालीवाल को कोई बड़ा विभाग मिलने का आसार बढ़ गया है।
भगवंत मान मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या फिर से 16 हो गई है। संजीव अरोड़ा के मंत्री बनने से यह 17 हो गई थी, लेकिन अब कुलदीप धालीवाल को हटाने से यह 16 हो गई है। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इन तीन सालों में अर्श से फर्श तक का सफर किया है।

बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवारों को दी मात
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में अरोड़ा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत भूषण आशु को 10,637 मतों से हराकर AAP को शहरी क्षेत्र में बड़ी मजबूती दी. उन्हें कुल 35,179 मत मिले, जिससे पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 39.02% हो गया, जो 2022 की तुलना में 4% अधिक है. राजनीति में आने से पहले संजीव अरोड़ा एक सफल उद्योगपति के तौर पर प्रसिद्ध थे. वे रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के प्रमुख हैं.
- Oscars की रेस में पहुंची भारतीय शॉर्ट फिल्म ‘वी वेयर हियर’, Priyanka Chopra बनीं एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर
- जामनगर के वंतारा में EARAZA 2026 वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन, आधुनिक तकनीकों पर चर्चा
- उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में खुलेगा नौकरी का रास्ता, मुख्य सचिव ने मांगा पूरा प्लान
- कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: इस नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित, अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते मारने की कही थी बात
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी

