चंडीगढ़. पंजाब में अब गर्मी कुछ कम हुई है बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है, ऐसे में पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में एक बार फिर बदलाव किया है। सरकार के नए आदेश के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से राज्य के सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे।
इससे पहले, भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सरकार ने 25 मई से 30 जून 2026 तक दफ्तरों का समय अस्थायी रूप से बदल दिया था, लेकिन अब फिर से समय में बदलाव किया गया है. इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित किए गए। वहीं, स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है और अब स्कूल भी अपने सामान्य समय के अनुसार संचालित होंगे। अब यह व्यवस्था 30 जून तक ही लागू रहेगी।
1 जुलाई से सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल फिर अपने सामान्य समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

