मोहाली. पंजाब में आने वाले दिन भारी बारिश के अलर्ट जारी किया गया है. इसे ध्यान में रखते हुए को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने स्कूलों में चार दिनों की छुट्टी का ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया में इसे लेकर पोस्ट भी शेयर किया है. जिसमें कहा कि राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे.
मुख्यमंत्री मान ने कहा, ”पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है.”
नदी बांध में पानी पानी
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से पंजाब में भारी बारिश हो रही है. जिसके कारण नदी नाले तालाब और बांध में पानी काफी बढ़ गया है. वहीं रिहायशी इलाकों में भी कई जगहों में पानी भरने की समस्या देखी गईं है. हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूल में छुट्टी का ऐलान किया है. आपको बता दें कि आने वाले समय में और अधिक बारिश का अलर्ट जारी है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा सबसे अधिक मायने रखती है.
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम पंजाब और जम्मू क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद बारिश में कमी आएगी, लेकिन अगले 5 दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी.
बता दें कि पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से पंजाब के कई जिलों के गांवों की समस्याएं और बढ़ गई हैं. सबसे अधिक प्रभावित पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरन तारन, फिरोजपुर और होशियारपुर जिलों के गांव हैं.
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

