चंडीगढ़. पंजाब की मान सरकार ने अप्रैल 2025 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस महीने राज्य ने 2654 करोड़ रुपये का जीएसटी एकत्र किया, जो पंजाब के इतिहास में किसी एक महीने का अब तक का सबसे बड़ा संग्रह है। यह उपलब्धि न केवल आर्थिक गतिविधियों में तेजी का संकेत देती है, बल्कि सरकार की प्रभावी नीतियों और पारदर्शी व्यवसायिक प्रणाली को भी रेखांकित करती है।
पिछले साल अप्रैल 2024 में पंजाब ने 2216 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह किया था, जबकि इस साल यह आंकड़ा 438 करोड़ रुपये बढ़कर 2654 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह 19.77% की सालाना वृद्धि दर्शाता है। वहीं, मार्च 2025 के 2027 करोड़ रुपये की तुलना में अप्रैल 2025 में 627 करोड़ रुपये अधिक संग्रह हुआ, जो 30.93% की मासिक वृद्धि को दर्शाता है।
वित्त विभाग के अधिकारियों ने इस रिकॉर्ड संग्रह को पंजाब की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया। जीएसटी संग्रह में यह वृद्धि राज्य में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों, लक्षित पंजीकरण अभियानों और बेहतर नीतिगत सुधारों का परिणाम है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की पारदर्शी और व्यवसाय-अनुकूल नीतियों ने कर संग्रह को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बता दें कि पंजाब सरकार ने जीएसटी संग्रह को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर अनुपालन को आसान बनाना, अनियमितताओं पर नकेल कसना और व्यापारियों के लिए जागरूकता अभियान चलाना शामिल है। इन प्रयासों ने न केवल कर संग्रह को बढ़ाया है, बल्कि राज्य में आर्थिक विश्वास को भी मजबूत किया है।
- भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में हीरो स्पलेंडर की बादशाहत कायम, 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक्स; देखें टॉप मॉडल्स की लिस्ट
- ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ के राहत कार्यों पर राजनीति: विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, BJD ने दी आंदोलन की चेतावनी
- नाबालिग मर्डर केस : प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने पलटा CJM का फैसला, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल
- बस्तर में खौफ का दौर खत्म! 116 नेताओं की सुरक्षा में होगी कटौती, इनमें मंत्री से लेकर भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज शामिल, जानिए Z+ और Z सिक्योरिटी में कितना है अंतर ?
- लग्जरी EV सेगमेंट में तहलका मचाने आ रही BYD की Denza Z9 GT, 13 नवंबर को भारत में पहला कदम

