चंडीगढ़। पंजाब राज्य में पलारी जलने के मामले में कमी लाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है. इस कड़ी में अब पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए किसानों को अब फोन पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा. क्लीन एयर पंजाब, एयरकेयर सेंटर और सांझ पंजाब से जुड़ी पहल सांझा मित्र किसान सहायता केंद्र ने विशेष टेलीफोन हेल्पलाइन शुरू की है. इसके माध्यम से किसान पराली जलाए बिना फसल अवशेषों का प्रबंधन करने की जानकारी ले सकेंगे.
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में की जा ही इस पहल से किसान को काफी मदद मिलेगी. हैल्पलाइन नंबर में आधुनिक कृषि मशीनरी की उपलब्धता और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे. हेल्पलाइन नंबर 79737-27514 है. यह सेवा सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी.
धान की कटाई और गेहूं की बुवाई के बीच कम समय होने के कारण किसानों के सामने पराली प्रबंधन की चुनौती रहती है. समय पर उपयुक्त मशीनरी और सही जानकारी नहीं मिलने से कई बार किसान पराली जलाने का विकल्प चुन लेते हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सांझा मित्र के माध्यम से किसानों को किफायती और व्यावहारिक विकल्पों की जानकारी देने की पहल की गई है. आपको बता दें कि मान सरकार ने लगातार पलारी जलाने की समस्या से बचने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. इसके अनुसार अब तक पलारी जलने के मामले में काफी कमी आई है. यह एक बड़ी राहतभरी खबर है, इससे पंजाब की जलवायु में सुधार होगा.
- दरभंगा एमएलसी चुनाव मतगणना: डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा, बोले-वोटों की गिनती लंबी चलेगी, रुझानों में होगी देर!
- ज्ञानेश कुमार और SIR पर सुनवाई दिवाली तक टलीः याचिकाकर्ता ने EC का जवाब देने के लिए समय मांगा, सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिन की दी मोहलत
- अहमदाबाद में निर्माणाधीन एसटीपी कुएं में गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल
- नाका तोड़कर भागा ट्रक चालक, रोकने पर वन विभाग के बैरियर प्रभारी से की मारपीट, पुलिस ने दबोचा
- भोपाल में खाकी फिर दागदार! जुए के मामले में कटारा हिल्स TI सुनील दुबे सस्पेंड, संदिग्ध आचरण के चलते गिरी गाज

