तरनतारन: पंजाब में लगातार पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है. इससे जुड़ी बड़ी खबर तरनतारन से सामने आई है, जहां बीते दिन पुलिस विभाग के एक ASI की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.मृतक की पहचान इकबाल सिंह के रूप में हुई है, वह फिरोजपुर पुलिस में तैनात थे. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना के बाद पुलिस विभाग के साथ साथ मृतक के परिजनों में भी दुख की लहर है.
इसके पहले भी हुई है ऐसी घटना
आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब अपराधी तत्वों ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों को निशाना बनाया है. इसके पहले भी हाल ही में पंजाब में एक और पुलिसकर्मी की इसी तरह से हत्या की गई थी. गौर करने वाली बात यह है की हत्या करने वाले अपराधी बाइक पर सवार होकर आते हैं और बड़े ही आसानी से घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं. इस तरह की घटनाओं के बाद अब सवाल यह उठता है कि जब पुलिस कर्मचारी खुद ही सुरक्षित नहीं है तो पंजाब की आम जनता कैसे खुद को सुरक्षित महसूस करेगी.
- ईमानदारी की मिशाल: रेलवे स्टेशन पर छूटा व्यवसायी का नगद और सामान से भरा बैग, RPF ने लौटाया
- फीस के डर से घर छोड़कर कासगंज पहुंची किशोरी, पुलिस ने लौटाई खुशियां; पढ़ाई के लिए जुटाए 60,200
- मोतिहारी: फंदे से लटका मिला युवक का शव, पारिवारिक कलह से तंग आकर खुदकुशी की आशंका
- बड़ी खबर: तीन लाख शिक्षकों को पहली नियुक्ति दिनांक से सीनियरिटी देने की तैयारी! जानें क्या और किन्हें मिलेगा लाभ?
- कार चोरी के बाद बीमा क्लेम ठुकराना पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने ग्राहक को दी राहत

