तरनतारन: तरनतारन में B.S.F कि रूटीन चेकिंग के दौरान V.V.I.P. काफिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल के कारनामे ने सभी को चकित कर दिया. चेकिग के दौरान उसके पास से हेरोइन की बड़ी खेप पाई गई. इस घटना के सामने आने के बाद सभी चकित हो गए.जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ बताई जा रही है. पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की कंटीली तार के पास एंटी-ड्रोन सिस्टम में तैनात हेड कांस्टेबल को 15 kg हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान भुसो निवासी करणबीर सिंह के रूप में हुई है. यह कार्रवाई B.S.F. बटालियन द्वारा की गई है. जानकारी मिली है कि आरोपी अपनी निजी कार में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन के तीन पैकेट लेकर लौट रहा था. गांव लाहियां के पास BSF और NCB के जॉइंट ऑपरेशन में पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया.
सूत्रों से पता चला है कि आरोपी अपने चाचा के बेटे हरजीत सिंह के साथ स्विफ्ट कार में घूम रहा था. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल करणबीर सिंह को बॉर्डर एरिया में एक चेक-पॉइंट पर स्विफ्ट कार में 15 kg हेरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़ा.

दोनों को हिरासत में लेकर BSF और इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई गई है. गिरफ्तार हेड कांस्टेबल करणबीर सिंह खालड़ा पुलिस थाने के अधीन आते गांव में ड्रोन सिस्टम में तैनात था. भूसा गांव का रहने वाला करणबीर सिंह पहले बॉर्डर पुलिस स्टेशन में मुंशी (क्लर्क) के तौर पर काम कर चुका है और अभी VVIP काफिले के साथ चलने वाली जैमर गाड़ी में तैनात था. BSF की सूचना पर सराय अमानत खां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
- हरियाणा की हवा हुई जहरीली, पंचगांव देश में नंबर-1 प्रदूषित; टॉप-10 में प्रदेश के 5 शहर, GRAP-3 की पाबंदियां लागू
- Jharkhand News: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर बवाल, पिता ने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा पर लगाए गंभीर आरोप; CBI जांच की मांग को लेकर सड़क जाम
- 2017 में जली संकल्प की लौ, अब अयोध्या के दीपोत्सव ने दुनिया में बनाई नई पहचान: योगी
- आईफोन की दीवानगी ने पहुंचाया जेल: पहले कराई शराब पार्टी, फिर महंगा आईफोन लेकर हुए फरार, लेकिन अधूरा रह गया सपना
- भीषण आगजनीः झुग्गी बस्ती में देर रात लगी आगः 50 झुग्गियां जलकर खाक, 350 परिवारों में मची भगदड़

