Punjab VVIP Medical Duty Rules: चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है. राज्य में वीवीआईपी ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव किया गया है. अब वीवीआईपी ड्यूटी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कम की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने वीवीआईपी और वीआईपी चिकित्सा ड्यूटी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तर्कसंगत तैनाती के आदेश जारी किए हैं. यह सर्कुलर सभी सिविल सर्जनों को भेजा गया है.
अब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ छोटी मेडिकल टीम तैनात होगी, जबकि अन्य ड्यूटियों में ग्रामीण चिकित्सा अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था से राज्यपाल और मुख्यमंत्री की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पतालों में अधिक उपलब्ध रहेंगे.
Also Read This: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: कांट्रैक्ट और एडहॉक कर्मचारियों की होगी नियमित नियुक्ति, सरकार को 8 हफ्ते का अल्टीमेटम

Also Read This: गोल्डी बराड़ को भगोड़ा घोषित, कनाडा में छिपे आतंकी को NIA भारत लाने की कर रही तयारी
अब सीएम के साथ तैनात होगी छोटी टीम
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए मेडिकल टीम में मेडिकल ऑफिसर (एमडी एनेस्थीसिया या एमडी मेडिसिन), मेडिकल ऑफिसर (एमएस सर्जरी या एमएस ऑर्थोपेडिक्स) और इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर शामिल होंगे. वीवीआईपी, वीआईपी मेलों, कार्यक्रमों और विरोध स्थलों की ड्यूटी में ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी तैनात किए जाएंगे.
इसके अलावा, धरना या आंदोलन के दौरान किसी घटना की स्थिति में सिविल सर्जन की देखरेख में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एंबुलेंस व्यवस्था संभालेंगे. पहले मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए 12 घंटे की शिफ्ट में मेडिकल ऑफिसर (एमडी एनेस्थीसिया या एमडी मेडिसिन) की तैनाती की जाती थी.
Also Read This: पंजाब को भय और असुरक्षा की ओर धकेला जा रहा : बाजवा
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

