चंडीगढ़. पंजाब में आने वाले दिनों में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार आज पंजाब के सभी जिलों और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 8 जिलों में कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.
मौसम अनुमान के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का और रूपनगर में बारिश होगी इसके साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इसी तरह पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
पिछले कुछ दिनों से पंजाब में नहीं के बराबर बारिश हो रही थी, जिसके कारण लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा था. अब मौसम बदलने के साथ लोगो को गर्मी से निजात मिलेगी.
इन इलाकों में होगी हल्की बारिश
जानकारी के अनुसार लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अनुमान है किअगले 4 दिन भी मौसम खराब रहने की उम्मीद है. इस दौरान कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है.
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

