चंडीगढ़। पंजाब में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके बाद लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगे के दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। चढ़ीगढ़ समेत जालंधर, पठानकोट और लुधियाना के कुछ इलाकों में बारिश हुई, तेज बारिश और हवा ने लोगों को राहत दी है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते दिन राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इसी सप्ताह मानसून पंजाब में दस्तक दे सकता है।
इन स्थानों में बारिश के आसार आपको बता दें कि फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, खडूर साहिब, बाबा बकाला और कपूरथला सहित कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है। इसके अलावा नवांशहर, भुलत्थ, अमृतसर, तरनतारन, पट्टी, रूपनगर और गढ़शंकर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है।

आने वाले दिनों को लेकर अनुमान
आपको बता दें कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। आंशिक बादल और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वही 1 और 2 जुलाई को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस बनी रहने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में न जाएं।
- मोहाली में AAP नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 गोलियों से दहला परिवार; पहले मिल चुकी थीं गैंगस्टर की धमकियां
- आलीराजपुर में प्रदर्शन के बाद एक्शन: सीएम का पुतला जलाना पड़ा महंगा, कांग्रेस नेता-नगर पालिका उपाध्यक्ष समेत 11 पर FIR दर्ज
- 27 को होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
- BJP ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, राकेश प्रताप के साथ आखिर क्यों इन 2 कद्दावर विधायकों ने एक साथ चुना ‘कमल’?
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब में बढ़ा आक्रोश, 15 अक्टूबर को बंद का ऐलान; आरोपी के घर पर चल सकता है बुलडोजर

