चंडीगढ़। पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में धूलभरी आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पिछले दिन पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बीते दिन राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज इन 9 जिलों में रहेगा अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब के 9 जिलों के दूर-दराज के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बादल गरजने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर (रोपड़) और एसएएस नगर (मोहाली)। इन इलाकों में बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है।
अगले 3 दिनों के मौसम का हाल
- 27 जून: इस दिन के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
- 28 जून: राज्य के 3 जिलों-पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली कड़केगी। इसके अलावा गुरदासपुर, नवांशहर और मोहाली में भी बारिश की संभावना है।
- 29 जून: इस दिन 6 जिलों (पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली) में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट रहेगा। इन सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद है।

कहा कितनी हुई बारिश?
बीते दिन पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई। अमृतसर में 6.0 mm, थीन डैम (पठानकोट) में 2.0 mm और होशियारपुर व पठानकोट में 1.0 mm बारिश दर्ज की गई है।
- मुजफ्फरपुर में जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़, 1.46 लाख कैश और मोबाइलों के साथ 8 गिरफ्तार
- CG Weather Today : कमजोर पड़ने के बावजूद ‘मुरासु’ का रायपुर से बस्तर तक असर, आज भी झमाझम बारिश का अलर्ट
- दिवाली के बाद भी ट्रेन यात्रियों को राहत, रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे; देखें तारीखें
- MP Morning News: ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ यात्रा, जेपी नड्डा-सीएम मोहन होंगे शामिल, इंदौर में RSS की बैठक, ‘सिंधिया राजघराना’ संपत्ति विवाद मामले में सुनवाई, सफाईकर्मियों की हड़ताल
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

