जालंधर. पंजाब में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. कही बारिश तो कहीं धूप से लोग परेशान है. आने वाले दिनों को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार आने वाले दिन झमाझम बारिश होने की संभावना बनती नजर आ रही है.मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से जारी अनुमान के मुताबिक, 7 अगस्त को पूरे पंजाब में भारी बारिश होगी. अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना समेत ज्यादातर जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इस स्थानो में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है. वहीं पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में भी कई जगहों पर बारिश के आसार हैं.
10 अगस्त से बदलेगा मौसम
दिनों के अनुसार अगर बात करे तो अलग अलग मौसम को लेकर संभावना जताई जा रही है. 8 अगस्त को पूरे पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना और 9 अगस्त को लुधियाना, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर और बरनाला समेत ज्यादातर जिलों में कुछ जगहों पर बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार 10 अगस्त को मौसम में बदलाव होगा.
तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.
- कैथल के पिहोवा चौक का बदलेगा नाम? मंत्री विपुल गोयल ने दिए ये निर्देश
- लाखों का खर्चा, सैकड़ों मेहमान और शाही दावत… गोरखपुर की इस शाही शादी का सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- टीकमगढ़ में दुर्गा पंडाल को लेकर विवाद: SI का धमकी भरा वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन अटैच
- कैथल में 200 बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, स्टेडियम में हुए मुकाबले
- कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार में सौ साल बाद जंगली भैंसों की वापसी, CM डॉ. मोहन ने काजीरंगा से लाए गए आठ जंगली भैंसों को 17 हेक्टेयर के बाड़े में छोड़ा

