चंडीगढ़ : पंजाब में बीते एक दी दिन से बारिश नहीं हुई है जिसके कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन इन सभी के बीच आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 सितंबर से मॉनसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा, जिसके बाद कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मोगा, मानसा, बरनाला, संगरूर, तरनतारन और अमृतसर में मौसम सूखा रहेगा. इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, SAS नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
इसी तरह 2 सितंबर को पूरे पंजाब में मानसून एक्टिव हो जाएगा, जिससे पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई जगहों पर बारिश होगी, जबकि अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा समेत सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी.
3 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश
3 और 4 सितंबर को भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है. इसके साथ ही लुधियाना, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब समेत मालवा के बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फरीदकोट, फिरोजपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’
- SIR और MSP पर दुष्यंत चौटाला का हमला, CM सैनी से पूछे सवाल
- कैथल के पिहोवा चौक का बदलेगा नाम? मंत्री विपुल गोयल ने दिए ये निर्देश

