चंडीगढ़. पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाने के साथ आने वाले दो दिन यानि 28 से 30 अक्टूबर के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है.
जानकारी के अनुसार उत्तर हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि 27 अक्टूबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से पंजाब और आसपास के इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है. लोगो को सावधान रहने की अपील की गई है. इसके साथ ही तेज हवा चलने का अनुमान लगाया गया है.
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के प्रमुख मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम शुष्क बना रहा. हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग की ताजा एडवाइजरी पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.
सुबह और रात में ठंडी का अहसास
पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों दिन के समय धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, फरीदकोट में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री दर्ज किया गया.
वहीं, पठानकोट में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रहा.चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया. अमृतसर में अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 14.9 डिग्री रहा. लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 15.6 डिग्री, जबकि पटियाला में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 14.7 डिग्री दर्ज किया गया.
- देवास शराब कांड पर कांग्रेस का हल्लाबोल: PCC चीफ बोले- ‘माफिया के दबाव में काम कर रही सरकार, दर्ज हो हत्या का केस’
- Jharkhand Top News: लालू यादव की अपील पर हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू, JPSC घोटाले में 12 पर चार्जशीट; रांची में मुठभेड़ और चोरी से मचा हड़कंप,कल सभी स्कूलों में छुट्टी, एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- विदिशा में आदिवासी युवक से मारपीट, पुलिसकर्मी पर जातिसूचक गाली देने का आरोप
- Delhi News: रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली, दिल्ली पुलिस ने NOC के साथ लगाईं सख्त शर्तें
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: अचानक पलटी तेज रफ्तार बस, 25 यात्री घायल; 10 की हालत नाजुक

