Punjab Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ट्राई सिटी में जहां ओलों की बरसात हुई, वहीं पंजाब के अन्य जिलों में भारी बारिश ने दस्तक दी। बारिश के बाद प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस मौसम के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पानी भरने के कारण भारी ट्रैफिक जाम की खबरें भी सामने आई हैं।
मौसम विभाग ने पंजाब के 21 जिलों में भारी और हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। साथ ही, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, पिछले दिन की तुलना में प्रदेश के औसत तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में प्रदेश का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। लेकिन महीने के अंत तक ठंड में इज़ाफा होने और शीतलहर का असर बढ़ने की संभावना है।

नए साल का स्वागत बारिश और ओलों के साथ
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार पंजाब के लोग नए साल का स्वागत बारिश और ओलों के बीच कर सकते हैं। 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 2 जनवरी तक अधिकतर शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज़ हवाओं और आंधी का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
मौसम विभाग ने लोगों को सावधान किया है कि आंधी, बारिश और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने या रुकने से बचें। जब तक बहुत ज़रूरी न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें। तालाबों, झीलों और अन्य जल स्रोतों के पास जाने से बचें। सड़क पर गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें। बदलते मौसम पर नजर रखें और ज़रूरी उपाय अपनाएं।
- गर्मी से पहले पानी का संकट! पीने के पानी के लिए तीन दिन से चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को सुबह-सुबह पुलिस ने उठाया
- Bilaspur News Update : ट्रैक बदलने के दौरान मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी… स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत… नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
- किताब व्यवसायी से बदमाशों ने 5 लाख के गहने लूटे, विरोध पर ऑटो चालक को मारी गोली
- चलती कार में भीषण आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत; चार महीने पहले खरीदी थी CNG कार
- Maiya Samman Yojana: दुर्गापूजा से पहले महिलाओं के खाते में पहुंचे 2,500, रांची की 3.93 लाख और धनबाद की 3.46 लाख लाभुकों को मिली राशि

