चंडीगढ़. पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. लोगों को गर्मी और उमस से जल्दी राहत होने वाली है. मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर से गरज बरस के साथ बारिश की संभावना है, जिससे मौसम एक बार फिर से खुशनुमा हो जाएगा. मौसम विभाग ने 10 और 11 अक्टूबर के लिए पंजाब के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को पंजाब के किसी भी जिले में खराब मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं, 10 और 11 अक्टूबर को कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अक्टूबर को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
12 अक्टूबर से फिर साफ होगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अक्टूबर से पंजाब में मौसम फिर साफ हो जाएगा। इसके बाद किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
- 17 अक्टूबर से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुधादित्य राजयोग से मिलेगा धन लाभ
- ट्रेनें रद्द, मेट्रो स्टेशन बंद, होटल बंद…SC में प्रशांत भूषण बोले – पूरी दिल्ली बंद कर दी ; जज बोले- प्रदर्शन को मंजूरी न देना गैरकानूनी
- स्कूटी से स्कूल जा रही थी शिक्षिका, रास्ते में काल बनी स्कूल बस! पढ़िए पूरी खबर
- कल से बदलेगा पंजाब में मौसम, 7 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी
- पीएम मोदी पर भड़के अभिजीत दीपकेः रेलवे ने रद्द की दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो कहा- नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से देश में आपातकाल लगाया

