लुधियाना। पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या के मामले में इनसे पूछताछ की जा रही है. कुछ दिन पहले लापता हुई 29 वर्षीय पंजाबी गायिका का शव लुधियाना की एक नहर में मिला. परिवार के लोगो ने आरोप लगाया है कि मृतका पर शादी का दवाब डाला जा रहा था, जिससे वह परेशान थी.
इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उनके दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुखविंदर की खोज की जा रही है. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि अपराध की साजिश रचने के बाद कनाडा भाग गया. गिरफ्तारी के बाद उसके पिता से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि कौर की कार रविवार को नीलोन नहर में मिली थी, जबकि उनका शव सोमवार को बरामद हुआ. शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. इस बाबत आगे की जांच जारी है. आपको बता दे कि परिवार वालों का कहना है कि लुधियाना के जमालपुर निवासी इंदर कौर 13 मई को घर से कार में निकली थीं. वह घर नहीं आई तो उनके भाई ने सुखविंदर सिंह पर अपहरण का आरोप लगाया है.
पीड़िता के परिवार के अनुसार, सुखविंदर ने कौर पर शादी करने का दबाव डाला था, जबकि वह खुद पहले से शादीशुदा था. दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, बाद में इंदर को पता चला कि सुखविंदर की पहले शादी हो चुकी है उसके बाद इंदर ने शादी से माना कर दिया लेकिन सुखविंदर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा.
- Wholesale Inflation : सितंबर में थोक महंगाई 10% के पार रहने का अनुमान, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े
- Share Market Update : सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,750 के पार, Fusion CX IPO आज से खुला
- भारत में प्रोटेस्ट की US से फंडिंग: फेमस अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने CJP Protest पर बड़ा दावा किया, US पत्रकार ने भी भारत को दी थी चेतावनी
- गरबा की धूम : W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव
- गोपालगंज में गैस रिसाव होने से भीषण हादसा, 2 मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग गंभीर रूप से झुलसे

