लुधियाना। लुधियाना से दुखद खबर सामने आई है, जहां पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर जिनका अपहरण हुआ था, उनकी हत्या हो गई है। इंदर 29 की थीं और कम समय में उन्होंने अपनी आवाज से लोकप्रियता पा ली थी। जानकारी है कि सोमवार सुबह उनका शव नीलो नहर में मिला है, करीब 6 दिन पहले गन पॉइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था। लेकिन अब उन्हें निराशा हाथ लगी है।
इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। इस बारे में थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि नहर से शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के मुताबिक इंदर कौर को जबरन शादी के दबाव दिया जा रहा था। शादी से इनकार करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण किया और बाद में हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी विदेश फरार हो गया।

युवक पहले से था शादीशुदा परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके साथ इतनी बड़ी घटना घट गई है। परिजनों ने बताया कि मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा से उनकी तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बाद में जब यशइंदर को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे आरोपी नाराज हो गया।
ग्रॉसरी लेने गईं थी यशइंदर और लौटा उनका शव
जानकारी है कि यशइंदर 13 मई की शाम घर से ग्रॉसरी लेने निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी और उसके साथियों ने गन पॉइंट पर उन्हें अगवा किया।परिवार का आरोप है कि आरोपी कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया और वारदात को अंजाम देने के बाद फिर से विदेश भाग गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका रही। इंदर कौर सिंगिंग छोड़कर मेकअप आर्टिस्ट और बुटीक का काम कर रही थीं। उनके माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं, जबकि एक भाई लुधियाना में है।
- सिद्धारमैया का स्टिंग वीडियो वायरलः शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे कर्नाटक के पूर्व सीएम, जानें जज ने क्या फैसला सुनाया?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रैप जब्ती मामले में कबाड़ गोदाम गिरफ्तार… भिलाई निगम का 20 करोड़ में बनेगा नया 5 मंजिला कार्यालय भवन… पेयजल के लिए वार्डवासियों ने किया सड़क जाम… किसान की मौत के तीन महीने बाद जेई समेत तीन पर अपराध दर्ज…
- पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति: लोकायुक्त ने एक साथ 15 ठिकानों पर मारा छापा, 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
- 10 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी बिहार की तस्वीर! CM सम्राट ने किया CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन
- पुष्पा स्टाइल में गांजा तस्करी: शहडोल में ट्रक की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, 1.13 करोड़ का माल जब्त

