प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में आज प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता अमित भल्ला, जिन्हें प्रशंसक ‘निंजा’ के नाम से जानते हैं, आशीर्वाद लेने पहुंचे। निंजा ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की।

महाकाल की नगरी में अलौकिक आनंद

दर्शन के पश्चात मीडिया से भावुक मन से चर्चा करते हुए निंजा ने कहा कि महाकाल की नगरी में जो ऊर्जा और अलौकिक आनंद मिलता है, उसे शब्दों में पिरोना कठिन है। उन्होंने कहा, “बाबा के दर्शन कर ऐसा आभास हुआ जैसे स्वयं भोलेनाथ का आशीर्वाद साक्षात मिल गया हो।

21 अप्रैल महाकाल आरती: वैशाख पंचमी पर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

” निंजा ने ‘आदत’ और ‘रोइ ना’ जैसे सुपरहिट गानों के साथ-साथ ‘चन्ना मेरेया’ जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है। उनके आने वाले सॉन्ग और फिल्मों को लेकर उन्होंने बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया और सफलता की कामना की।

भीषण गर्मी का टॉर्चर! MP में इस सीजन पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ की चेतावनी, इस जिले में हीट वेव का रेड अलर्ट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m