राउरकेला : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के लहुनीपारा पुलिस सीमा के अंतर्गत मुचुरनाली गांव के पास ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) की बस के पलट जाने से पुरी जा रहे 15-20 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, 50 यात्रियों को लेकर राज्य सरकार द्वारा संचालित बस राउरकेला से आ रही थी। सुंदरगढ़ जिले के लहुनीपाड़ा इलाके में राज्य राजमार्ग पर मुचिरनाली गांव के पास रात करीब 12.30 बजे बस सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई।
घटना में यात्री घायल हो गए। घायलों में से एक महिला बिजली के तार के संपर्क में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बोनाई उप-विभागीय अस्पताल (एसडीएच) पहुंचाया। सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल
- 27 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- बिहार MLC की 8 सीटों पर आज मतगणना, सुबह 8 बजे से खुलेगी किस्मत, पटना में नीरज कुमार और अनुज सिंह पर नजर
- 27 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: भाल पर त्रिपुंड, शीश पर पुष्पमाला… अवंतिका के अधिपति का अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
