पुरी : पोपरांगा सरकारी प्राथमिक विद्यालय में सफाई के दौरान छात्र को सांप के डसने की घटना में डीईओ ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है और क्लास टीचर का ट्रांसफर कर दिया है।
पुरी जिले में सांप के काटने से छात्र की मौत की घटना में प्रभारी हेडमिस्ट्रेस को निलंबित कर दिया गया है और क्लास टीचर का ट्रांसफर कर दिया गया है। पुरी जिले के पोपरांगा सरकारी प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को सफाई के दौरान एक छात्र को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र चौथी कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, क्लास टीचर ने बच्चे को काम पूरा न करने पर सजा दी थी। सजा के तौर पर उसने बच्चे से स्कूल परिसर में अनाज के गोदाम की सफाई करने को कहा। सफाई के दौरान एक कोबरा आया और उसने बच्चे को डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि सफाई के दौरान एक कोबरा आया और बच्चे को डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के आरोप के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने हस्तक्षेप करते हुए प्रभारी हेडमिस्ट्रेस को निलंबित कर दिया और क्लास टीचर का ट्रांसफर कर दिया।
- राहुल गांधी पहुंचे इंदौरः कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर किया स्वागत, महिला आरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं
- पराली जलाने पर अब कसेगा शिकंजा, खेत 15 महीने तक रहेगा ‘रेड कैटेगरी’ में; जानें नया नियम और जुर्माना
- बिहार सरकार के पैक्स अभियानों को बड़ा झटका, पूर्वी चंपारण में 8 सदस्यों का एक साथ इस्तीफा
- ड्यूटी से भविष्य तक जवानों का ख्याल! होमगार्ड्स को हॉल, ट्रेनिंग और PPF सुविधा पर बड़ा अपडेट
- ‘जन्मदिन पर फिजूलखर्ची की हद’… PM मोदी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर भड़के अजय राय, BJP को घेरा



