सत्या राजपूत, रायपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों के साथ उखड़ी सड़क पर दो ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। साथ ही दोनों ठेकेदारों को 15 दिनों के भीतर जवाब देने कहा गया है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों के निरीक्षण और कार्यों की जांच में सड़क निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव, सड़क सुरक्षा और मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं पाया गया, जिसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।

बता दें की राष्ट्रीय राजमार्ग की यह सड़क अभी परफॉर्मेंस गारंटी में है। परफॉर्मेंस गारंटी की इस सड़क के निर्माण के बाद सतह पर क्षति और रखरखाव में लापरवाही पर विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बालोद के सभी 6 उप अभियंताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सभी उप अभियंताओं को तीन दिनों में अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H