राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केटी ज़कारिया को नया प्रेस सचिव घोषित करते समय “वकील” बताया था. अब केटी जकारिया के रिज्यूमे और कानूनी योग्यता पर सवाल खड़े हो गए हैं. जकारिया की कानून की डिग्री और उनके वकील होने के दावे के बीच अंतर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उनके बार एग्जाम पास करने का कोई सबूत नहीं मिला है. ज़कारिया ने पेप्पर्डाइन कैरुसो स्कूल ऑफ लॉ से कानून की डिग्री ली है.
खुद को वकील बताने के बावजूद, केटी जकारिया के बार एग्जाम पास करने का कोई सबूत नहीं मिला है. यह बात मीडिया की जांच में यह सामने आया. हालांकि, अभी तक किसी आधिकारिक जांच के नतीजे सामने नहीं आए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया इन दिनों अपनी योग्यता को लेकर विवादों में हैं. खुद को वकील बताने वाली जकारिया के पास कानून की डिग्री तो है, लेकिन अब तक यह साबित नहीं हो पाया है कि उन्होंने अमेरिका के किस राज्य से वकालत का लाइसेंस हासिल किया है.
मंगलवार को पहली बार प्रेस सचिव के तौर पर मीडिया के सामने आईं जकारिया को अपने प्रदर्शन के लिए आलोचना झेलनी पड़ी. इसके बाद पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि उन्होंने किस राज्य में वकालत की परीक्षा पास की है. व्हाइट हाउस के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने भी उनका बचाव करते हुए उन्हें बेहद योग्य और तेज दिमाग वाला बताया.
मीडिया के सवालों का जवाब नहीं देने पर जब पत्रकारों ने सीधे राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा कि जकारिया ने किस राज्य से वकालत की परीक्षा पास की है. इस सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप के पास कोई भी जवाब नहीं था. उन्होंने इस सवाल का जवाब देने के लिए नवनियुक्त व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी, केटी जकारिया को आगे कर दिया.
चीन की एक लॉ फर्म में काम करने के उनके दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं. जकारिया की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह जून 2026 से ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में वरिष्ठ संचार सलाहकार थीं. उनकी प्रोफाइल में 2011 से 2013 के बीच बीजिंग की झोंग लुन लॉ फर्म में अंतरराष्ट्रीय कानूनी मामलों से जुड़े काम का जिक्र है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

