Modi Government Apologizes For shutting Down internet And Metro in Delhi: दिल्ली में ट्रेन और इंटरनेट-मेट्रो बंद करने पर मोदी सरकार ने माफी मांगी है। दरअसल केंद्र सरकार ने दिल्ली विरोध प्रदर्शन में इंटरनेट बंद पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर जानबूझकर आदेश उल्लंघन से इनकार किया है। मोदी सरकार ने शीर्ष न्यायालय से कहा कि गड़बड़ी रोकने के लिए कठोर निर्णय लेना पड़ा। यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जानबूझकर उल्लंघन करने का कोई मामला नहीं है। जबकि दिल्ली पुलिस ने मेट्रो गेट बंद करने पर माफी मांगी है।

शैलेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा दायर अवमानना ​​याचिका के जवाब में कमिश्नर अनुराग कुमार की ओर से दाखिल हलफनामे में पुलिस ने कोर्ट से बिना शर्त और पूरी तरह से माफी भी मांगी है।

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और  वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) रद्द करने की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कई कारणों का हवाला देकर प्रोटेस्ट को इजाजत नहीं दी थी। बावजूद इसके सीजेपी ने प्रदर्शन करने की धमकी दी थी। प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार और दिल्ली पुलिस ने कई निर्णय लिए थे। दिल्ली में ट्रेन-मेट्रो और इंटरनेट बंद कर दिया गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद न्य़ायालय ने फैसले पर फिर से विचार करने की बात कही थी। हालांकि दिल्ली पुलिस औरह सरकार ने फैसले को नहीं बदला। इसके खिलाफ अवमानना ​​याचिका में आरोप लगाया गया है कि GTB नगर और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करना, विरोध प्रदर्शन से पहले लगाई गई पाबंदियों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के 9 अक्टूबर के आदेश का उल्लंघन था।

अब इस मामले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांफी भी मांगी है। सरकार का कहना है कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित गड़बड़ी रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थीं। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की ओर से दाखिल हलफनामे में सरकार की अपनी सफाई दी। वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने हलफनामे में कहा है कि पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन के लिए जरूरी कदम उठाए। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी कार्रवाई का ब्योरा दिया है।

45 मेट्रो स्टेशन किए बंद

दिल्ली पुलिस ने 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर शाम 6 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास गेट बंद रखने का प्रस्ताव DMRC को भेजा था। इसके पीछे संवेदनशील इलाकों की ओर भीड़ बढ़ने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बताई गई थी। पुलिस ने मेट्रो की फ्रीक्वेंसी कम करने का अनुरोध भी किया था।

ट्रैफिक किया था डायवर्ट

10 और 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से कई प्रमुख सड़कों और चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की जानकारी दी गई।  लोगों को पहले से यात्रा की योजना बनाने, गैर-जरूरी सफर से बचने और ट्रैफिक पुलिस के अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m