Bank Holidays in October 2026: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम निपटाना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। अक्टूबर महीने के बचे हुए दिनों में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। 15 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और करवा चौथ जैसे त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार और महीने के चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
हालांकि, इन सभी तारीखों में कुछ छुट्टियां केवल चुनिंदा राज्यों और शहरों के लिए हैं। लिहाजा बैंक जाने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके शहर में किस दिन छुट्टी है। आइए जानते हैं 15 से 30 अक्टूबर के बीच बैंक छुट्टियों की पूरी सूचीः-
17 से 19 अक्टूबर: इन तारीखों पर कहां बंद रहेंगे बैंक
17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी के कारण केवल अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। शेष भारत के लिए ये महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए वहां बैंक खुले रहेंगे।
18 अक्टूबर, रविवार: रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
19 अक्टूबर (सोमवार): महा नवमी / आयुध पूजा होने के कारण अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची व शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। अन्य शहरों में इस सूची के आधार पर छुट्टी नहीं होगी।
20 अक्टूबर (मंगलवार): विजया दशमी / दशहरा पर लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा / विजया दशमी के चलते अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता व तिरुवनंतपुरम में अवकाश रहेगा।
नोटः- बता दें कि देश में इस बार विजया दशमी को लेकर अलग-अलग मत है। कुछ हिस्सों में 20 तो कुछ हिस्सों में 21 अक्टूबर को विजया दशमी मनाया जाएगा।
22-23 अक्टूबर (गुरुवार-शुक्रवार): दुर्गा पूजा / दसैन के मौके पर केवल गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर, शनिवार: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
25 अक्टूबर, रविवार: रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर, सोमवार: लक्ष्मी पूजा और संबंधित स्थानीय अवकाश के कारण अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर, गुरुवार: करवा चौथ के अवसर पर केवल शिमला में बैंक बंद रहेंगे। इस तारीख को करवा चौथ की छुट्टी दूसरे शहरों के लिए लागू नहीं होगी।
बैंक बंद होने पर कौन-सी सेवाएं चालू रहेंगी?
बैंक शाखाएं बंद होने का मतलब यह नहीं है कि पैसों का लेन-देन भी रुक जाएगा। छुट्टियों के दौरान आम तौर पर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:
यूपीआई (UPI): मोबाइल से पैसे भेजने और भुगतान करने के लिए।
मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग: खाते का बैलेंस देखने, पैसे ट्रांसफर करने और दूसरी ऑनलाइन सुविधाओं के लिए।
एटीएम (ATM): नकदी निकालने और उपलब्ध अन्य सुविधाओं के लिए।
ऑनलाइन बिल भुगतान: बिजली, मोबाइल और दूसरे बिलों का भुगतान करने के लिए।
ध्यान रखें: 15 से 30 अक्टूबर के बीच बैंक छुट्टियों का सबसे अहम अंतर शहरों के हिसाब से है। 18, 24 और 25 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। जबकि बाकी प्रमुख छुट्टियां चुनिंदा शहरों में लागू होंगी। लिहाजा बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

