US Hindu Temple Mass Murder Conspiracy: अमेरिका के हिंदू मंदिर में ‘कत्लेआम की साजिश’ का भंडाफोड़ हुआ है। अमेरिका के इलिनॉय (Illinois) में 19 साल के एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस ने नवरात्रि के पहले दिन भारतीयों के नरसंहार का प्लान (Plan to massacre Indians) बनाया था। अमेरिकी पुलिस को आरोपी के घर से राइफल, लोडेड मैगजीन, सैकड़ों कारतूस जब्त किया है। साथ ही श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा से जुड़ी सामग्री भी बरामद की है। FBI मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पैलेटाइन का रहने वाला 19 साल का एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस नवरात्रि के पहले दिन मॉडिफाइड AR-स्टाइल राइफल और 300 राउंड गोलियां लेकर मंदिर में गया भी था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलेक्जेंड्रोस भारी हथियारों से लैस होकर मंदिर पहुंचा था और उसने गोलीबारी शुरू करने की कोशिश की। हालांकि उसकी बंदूक जाम हो गई और सैंकड़ों भक्तों की जान बच गई।
पैलेटाइन पुलिस के मुताबिक 11 अक्टूबर को माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस से संभावित मास शूटिंग की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार जहां मास शूटिंग की प्लानिंग की गई थी वह दक्षिण-पश्चिमी सबअर्बन ऑरोरा में स्थित सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। रविवार यानी 11 अक्टूबर को यह विशाल धार्मिक स्थल भक्तों से भरा हुआ था और वहां खुशी का माहौल था। इसी दौरान पैपोराकिस वहां बड़ी संख्या में भारतीयों को मारने के इरादे से पहुंचा। हालांकि उसकी मॉडिफाइड AR-स्टाइल राइफल जाम हो गई।
बंदूक जाम होने के बाद वह वापस अपने घर लौट आया। इसके बाद उसने इंटरनेट पर बंदूक को ठीक करने का तरीका खोजा। अपने एक सहकर्मी को फोन करके बताया कि वह बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की योजना बना रहा है।
भारतीय के खिलाफ हिंसा करने की मंशा
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी का लिखा एक दस्तावेज मिला, जिसका शीर्षक ‘मैंने क्यों लड़ाई लड़ी: A.K.A.: (ऑरोरा शूटर का मैनिफेस्टो)’ था। पुलिस के मुताबिक, इसमें श्वेत वर्चस्ववादी और चरमपंथी विचारधारा के साथ दक्षिण एशियाई मूल के लोगों, खासकर भारतीयों के खिलाफ हिंसा का जिक्र था।
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने क्या कहा?
इस गंभीर मामले को लेकर हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने X पर कहा कि हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तत्काल प्रभाव से की गई कार्रवाई की सराहना करते हैं. हम समुदाय से सतर्क रहने और किसी भी संभावित खतरे की सूचना देने का भी आग्रह करते हैं। हर समुदाय को बिना किसी डर के पूजा करने का अधिकार है। वहीं, पैलेटाइन पुलिस विभाग ने कहा कि वह FBI के साथ मिलकर काम कर रहा है क्योंकि जांच अभी भी जारी है, जिसमें संभावित अतिरिक्त आरोपों की भी जांच की जा रही है।
मामले की जांच में FBI भी शामिल
मामले की जांच में FBI का शिकागो कार्यालय भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी पर आतंकी धमकी देने और तय सीमा से कम लंबाई वाली बैरल की राइफल रखने के आरोप लगाए हैं। 14 अक्टूबर को सुनवाई के बाद अदालत ने उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया। उसकी अगली पेशी 30 अक्टूबर को होगी। ऑरोरा पुलिस ने इलाके के हिंदू धार्मिक स्थलों को संभावित खतरे की जानकारी देकर सतर्क किया है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

