Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 अक्टूबर 2026) की खबरों में 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस; नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान को फांसी की सजा; अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का दावा-CJP Protest को यूएस से हो रही फंडिंग; सोना महंगा और चांदी सस्ता हुआ प्रमुख रहा।

1. 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस
मोदी सरकार ने देश के लाखों रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस (78 days Diwali bonus to railway employees) देने पर मुहर लगी। दीवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को ये बोनस दिया जाएगा। इसके लिए मोदी सरकार ने 2009 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

2. नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान को फांसी की सजा
चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई. घटना के करीब 591 दिन बाद आए फैसले में दोनों को हत्या के बाद शव छिपाने के मामले में सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी दी गई. जिला जज अरविंद कुमार मिश्र की अदालत ने दोनों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया.

3. अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का दावा-CJP Protest को यूएस से हो रही फंडिंग
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग को लगातार प्रदर्शन कर रही है। सीजेपी प्रोटेस्ट पर अब बड़ा दावा किया गया है। भारत में प्रोटेस्ट की अमेरिका यानी यूएस (US) से फंडिंग हो रही है। फेमस अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने CJP Protest और अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) पर यह बड़ा दावा किया है।

4. सोना महंगा और चांदी सस्ता
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के चौथे दिन सोने के भाव में मामूली तेजी है, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट बताई गई है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के दौरान सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जान लें।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरें……
दिल्ली एयरपोर्ट पर दीपके का भारी विरोधः CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के बुधवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही भारी हंगामे का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक शख्स ने पूछा कि क्यों देश को खराब कर रहे हो. उस शख्स ने ये भी कहा कि अभिजीत दीपके सीआईए का एजेंट है. हालांकि, दीपके शांत रहते हुए मुस्कुराकर अंगूठा दिखाते हुए आगे बढ़ गए. अभिजीत दीपके ने अपने साथियों आशुतोष रांका और सौरभ दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. (पूरी खबर पढे)
एलन मस्क ने मोदी सरकार को घेरा तो सुनील भारती मित्तल ने दिया जवाबः दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला व स्टारलिंक (Starlink) के मालिक एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक भारत में लाइसेंस देने को लेकर जारी बवाल में भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की एंट्री हुई है। लाइसेंस को लेकर एलन मस्क ने मोदी सरकार घेरा तो सुनील भारती मित्तल ने जवाब दिया है। सुनील मित्तल ने कहा कि मैं पहले से लाइन में हूं। आप तो मेरे बाद लाइन में लगे हैं। ऐसे में आपको पहले मौका कैसा दिया जा सकता है। (पूरी खबर पढ़े)
अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को रपोक तानाशाह कहाः कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और नेता अभिजीत दीपके नागपुर से दिल्ली पहुंच गए हैं। सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की जेल की सजा मिलने के बाद अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे। सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने फ्लाइट से उतरते ही पीएम मोदी पर निशाना साधा। अभिजीत दीपके ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि क्या आप डरपोक तानाशाह हो। ऐसा हमारे ऊपर तब हुआ था जब अंग्रेजों का शासन था। (पूरी खबर पढ़े)
सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की जेलः कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) नेता सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की जेल की सजा मिली है। 13 अक्टूबर को हिरासत में लेने के 24 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को SCM कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (पूरी खबर पढे)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

