Saurav Das and Ashutosh Ranka Sentenced to 5 days in jail: इस वक्त की बड़ी खबर आई है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) नेता सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की जेल की सजा मिली है। 13 अक्टूबर को हिरासत में लेने के 24 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को SCM कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इन दोनों के अलावा अजिंक्य शिंदे को रिहा कर दिया गया है। अजिंक्य शिंदे को एक साल का बॉन्ड भरवाने के बाद रिहा किया है। रिहा होने के बाद उन्होंने कहा, अंग्रेजों वाली सरकार मोदी और शाह चला रहे हैं। आज सीजेपी की मीटिंग होगी उसके बाद फैसला लेंगे आगे की कार्रवाई का। आशुतोष और सौरव सिर ऊंचा करके जेल में जा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले 13 अक्टूबर को प्रतिबंधित दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के कारण दिल्ली पुलिस ने सीजेपी (CJP) नेता सौरव दास-आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को हिरासत में लिया था। इसके बाद अगले दिन (14 अक्टूबर) अल सुबह 3 बजे तीनों को  एहतियातन गिरफ़्तार कर लियाथा। तीनों को सुबह 8 से 8.30 बजे के बीच दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अजिंक्य शिंदे को एक साल का बॉन्ड भरवाने के बाद रिहा कर दिया है।

CJP की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह ने X पर बताया कि तीनों पर बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं। उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे जाने की संभावना है।तीनों को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वहां बैरिकेडिंग और सभी गेट बंद होने के बावजूद प्रदर्शनकारी गेट के ऊपर से चढ़कर पहुंचे थे। इससे पहले 10 अक्टूबर को भी उन्हें हिरासत में लिया गया था।

11 अक्टूबर को 50-50 हजार के मुचलके पर छूटे CJP नेता

इससे पहले CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था।तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया। रिहाई की शर्त के मुताबिक, तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखनी थी।

दिल्ली आएंगे दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के साथ प्रोटेस्ट करने के लिए अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) दिल्ली आ रहे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी। 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए मुंबई से आ रहे दीपके को फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। रिहाई के बाद वो अपने गांव के लिए रवाना हो गए थे। दीपके की दादी का निधन हो गया था। अब वो वापस आ रहे हैं।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m