Airtel Sunil Bharti Mittal React On Elon Musk-Mukesh Ambani controversy: दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला व स्टारलिंक (Starlink) के मालिक एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक भारत में लाइसेंस देने को लेकर जारी बवाल में भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की एंट्री हुई है। लाइसेंस को लेकर एलन मस्क ने मोदी सरकार घेरा तो सुनील भारती मित्तल ने जवाब दिया है। सुनील मित्तल ने कहा कि मैं पहले से लाइन में हूं। आप तो मेरे बाद लाइन में लगे हैं। ऐसे में आपको पहले मौका कैसा दिया जा सकता है।
बता दें कि अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक की एंट्री में देरी को लेकर मुकेश अंबानी के बहाने मोदी सरकार पर सवाल उठाए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने यहां तक पूछ लिया था कि क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? मस्क का आरोप था कि जियो जैसी कंपनियों के दबदबे के कारण भारत में उनकी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को मंजूरी नहीं दी जा रही है।
अब इस विवाद में भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की एंट्री हुई है। सुनील मित्तल का कहना है कि उनकी कंपनी एयरटेल ने 5 साल पहले सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए आवेदन किया था और उसका जमीनी नेटवर्क तीन साल से तैयार है। उनके इस जवाब से स्पष्ट हो गया है कि भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए मंजूरी के इंतजार में सिर्फ मस्क की स्टारलिंक ही नहीं, भारतीय कंपनियां भी खड़ी हैं। सुनील भारती मित्तल के इस जवाब के साथ ही मस्क के आरोपों और दावों की धज्जियां उड़ गई है।
मैं कतार में मस्क से काफी आगे: सुनील मित्तल
सुनील भारती मित्तल ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026’ के मंच से इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एयरटेल ने इसके लिए 5 साल पहले आवेदन किया था। तीन साल से हमारा ग्राउंड नेटवर्क तैयार है। हम सभी मंजूरियों का इंतजार कर रहे हैं और मुझे लगता है कि मैं कतार में एलॉन मस्क से काफी आगे हूं। मित्तल ने आगे कहा कि मेरी कंपनी के सैटेलाइट पिछले 5 साल से भारत के ऊपर मौजूद हैं, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण सेवाएं शुरू नहीं हो सकी है। अगर मेरी कंपनी को स्टारलिंक से कुछ दिन पहले मंजूरी मिल जाती है, तो मुझे खुशी होगीय़
मस्क का अंबानी के बहाने सरकार पर निशाना
स्टारलिंक की भारत में शुरुआत को लेकर विवाद तब तेज हुआ, जब एलॉन मस्क ने X पर आरोप लगाया कि कुछ बड़े कारोबारी हित उनकी कंपनी के रास्ते में रुकावट डाल रहे हैं। उन्होंने इसे बाजार पर एकाधिकार बनाए रखने की कोशिश बताया। इसके बाद मस्क ने अंबानी का नाम लेते हुए सवाल किया कि क्या वही भारत के असली बॉस हैं। उनके इस पोस्ट पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है, एलॉन। उस दूसरे व्यक्ति के बारे में जानने का इंतजार करें.’ राहुल की प्रतिक्रिया पर मस्क ने कहा, ‘थैंक्यू राहुल. यह वास्तव में परेशान करने वाला है।
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की जंग क्यों अहम?
सैटेलाइट इंटरनेट उन इलाकों में कनेक्टिविटी पहुंचाने का जरिया बन सकता है, जहां मोबाइल टावर या फाइबर नेटवर्क बिछाना मुश्किल है। पहाड़ी क्षेत्रों, दूरदराज के गांवों और देश के ऐसे हिस्सों में, जहां इंटरनेट की पहुंच सीमित है, यह तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है। इस मार्केट में स्टारलिंक के अलावा भारती एयरटेल ग्रुप की कंपनी यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस की जियो सैटकॉम भी मौजूद हैं। ऐसे में मंजूरी से जुड़े नियम सिर्फ मस्क की कंपनी स्टारलिंक तक ही नहीं, बल्कि भारतीय कंपनियों के लिए भी उसी निष्पक्षता से काम कर रहे हैं।
एलन मस्क पहले भी भारत पर आरोप लगा चुके हैं
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब एलन मस्क ने भारत पर आरोप लगाया है। मस्क इससे पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि भारत में कुछ बड़े कारोबारी स्टारलिंक की एंट्री रोककर बाजार पर अपना दबदबा बनाए रखना चाहते हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

