Elon Musk asked –Mukesh Ambani Real Boss of India? दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला व स्टारलिंक (Starlink) के मालिक एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस नहीं देने का मामला गरमा गया है। मस्क ने भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं। एलन मस्क ने तो सोशल मीडिया पर यहां तक पूछ डाला कि- क्या मुकेश अंबानी भारत के असली बॉस हैं? मामले में राहुल गांधी की भी एंट्री हुई। मस्क के सवाल पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए X पर लिखा- भारत में आपका स्वागत है, एलन। दूसरे शख्स के मिलने तक इंतजार कीजिए।

दरअसल एलन मस्क ने आरोप लगाया कि भारत के कुछ बड़े बिजनेसमैन नहीं चाहते कि स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट भारत आए, ताकि उनका एकछत्र राज बना रहे। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कौन हैं…’। यह भारत के लोगों के खिलाफ एक अपराध है।

इसपर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- स्टारलिंक के पास 165 से ज़्यादा देशों में लाइसेंस है और उसने भारत सरकार के हर कानून और ज़रूरत को मानते हुए पाँच साल बिताए हैं, तो फिर अभी तक लाइसेंस क्यों नहीं है? क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? मस्क के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- भारत में आपका स्वागत है, एलन। दूसरे आदमी को खोजने तक इंतज़ार करें। राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- धन्यवाद, राहुल. यह वाकई परेशान करने वाला है।

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब एलन मस्क ने भारत पर आरोप लगाया है। मस्क इससे पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि भारत में कुछ बड़े कारोबारी स्टारलिंक की एंट्री रोककर बाजार पर अपना दबदबा बनाए रखना चाहते हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

देशभर में 20 स्टेशन और सैकड़ों एंटीना तैनात

दरअसल स्टारलिंक ने देशभर में 20 गेटवे साइट्स बनाई हैं। ये गेटवे जमीन पर बने स्टेशन हैं, जो अंतरिक्ष में मौजूद स्टारलिंक के सैटेलाइट्स को जमीन के मुख्य इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ते हैं। इन जगहों पर सैकड़ों एंटीना लगाए गए हैं ताकि इंटरनेट सिग्नल बिना किसी रुकावट के ट्रांसफर हो सकें।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m