Tanushree Dutta Called Evil Dead Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 निधन हो गया है। वे 75 साल के थे। नाना पाटेकर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। नाना पाटेकर के निधन पर उनके चाहने वालों ने उन्हें याद करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई दिग्गज राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल रहें। नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने भी रिएक्शन दिया। हालांकि इस गमगीन माहौल में भी तनुश्री दत्ता ने कुछ ऐसा कर दिया कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। साथ ही ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने तनुश्री दत्ता की आलोचना करते हुए चीप पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।

दरअसल तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के देहांत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ‘इविल डेड’ (बुरी आत्मा वाला मृतक) कहा। इसपर पर संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। AICWA के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने उनके बयान को ‘सस्ती पब्लिसिटी’ करार दिया और फिल्म इंडस्ट्री में व्याप्त शोक के बीच ऐसा बयान देने पर उनकी आलोचना की।

इस बवाल पर AICWA ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि संस्था दिग्गज नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के ‘इविल डेड’ वाले बयान की कड़ी निंदा करता है। नाना पाटेकर देश के सम्मानित व्यक्ति थे। उन्होंने देश के लिए काम किया है। पूरा देश, चाहें देश के प्रधानमंत्री हों या कोई आम व्यक्ति सभी आज उनके लिए शोक मना रहे हैं। सभी लोग नाना जी को याद कर रहे हैं। वहीं तनुश्री दत्ता चीप पब्लिसिटी के लिए नाना पाटेकर को ईवल डेड कह रही है। भारत के इतिहास में किसी ने भी किसी के जाने के बाद ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया है, जिस तरह तनुश्री दत्ता ने किया है। AICWA इसके खिलाफ है। किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद ऐसे शब्दों का प्रयोग करना इंसानियत के खिलाफ है।

नाना ने अपने बलबूते पर पहचान बनाईः AICWA

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने आगे कहा- तनुश्री दत्ता आप लंदन जाओ, लखनऊ जाओ… लाइव करना है करो… किसी को भी आप में दिलचस्पी नहीं है। लेकिन नाना जी के बारे में जानने के लिए पूरे भारत को दिलचस्पी है। आप जैसे लोगों की वजह पूरे भारत की फिल्म इंडस्ट्री का नाम खराब हो रहा है। नाना जी एक बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने अपने बलबूते पर पहचान बनाई। आज तक हमारे फिल्म इंडस्ट्री में किसी के निधन के बाद किसी ने ऐसा बयान नहीं दिया। आप पहली हैं, और हम प्रार्थना करते हैं कि आप आखिरी हों। आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए था।

तनुश्री ने क्या कहा था
दरअसल नाना के निधन के बाद तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘खबर सुनी है’, लेकिन मैं लखनऊ में अपने वर्क इवेंट पर फोकस करना चाहती हूं। चिंता है कि शाम तक मीडिया ‘इविल डेड’ में दिलचस्पी लेगा।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m