Bengal Bypoll Results 2026 Live:  देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे।  इनमें पांच विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट हैं। चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम (Nandigram Bypoll Result) और रेजीनगर (Rejinagar Bypoll Result) पर भी चुनाव परिणाम आएंगे। बंगाल उपचुनाव में भी सीएम शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) का जलवा कायम दिख रहा है। दोनों सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। हालांकि पहले चरण की मतगणना में ही दोनों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने बड़ी बढ़त बना ली है।

नंदीग्राम विधानसभा सीट (Nandigram Bypoll Result)

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भाजपा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह सीट सीएम शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ी है। इस सीट पर बीजेपी ने हंसी रानी रथ (HASI RANI RATH) को टिकट दिया है। हंसी रानी रथ फिलहाल 9 हजार से अधिक वोटों से लीड बनाए हुए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान (MILAN PRADHAN) हैं।

रेजीनगर विधानसभा सीट (Rejinagar Bypoll Result)

रेजीनगर विधानसभा सीट आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता और मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर ने छोड़ी है। इस सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुस्लिम बहुल सीट होने के बावजूद इस सीट पर बीजेपी जीत की ओर बढ़ती हुई दिख रही है। बीजेपी प्रत्याशी शंकरावह सरकार (SHANKHARAVH SARKAR) 11 वोट से लीड बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल काफी (ABDULLAHIL KAFI) हैं। जबकि आम जनता उन्नयन पार्टी चीफ हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आज़ाद तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। गुलाम नबी आज़ाद को पहले चरण में सिर्फ 450 वोट मिले हैं।

बता दें कि दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की नंदीग्राम सीट की है। यहां TMC प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया था। इस उम्मीदवार को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए जमानत मिल गई। अब इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m