NEET (UG)-2026 Re-examination. रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दोबारा नीट की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनां दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘Re-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएं. पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए. कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा. सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी. छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं. अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए’.

बता दें कि नीट री-एग्जाम (RE-NEET UG) 21 जून 2026 को आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक (कुल 3 घंटे 15 मिनट) होगी. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा को लेकर अलग-अलग राज्यों में सरकारों ने व्यवस्था कर रखी है.

इसे भी पढ़ें : बुंदेलखंड के अन्नदाता किसानों की किस्मत बदली, हमारा अन्नदाता अब कई गुना आय अर्जित कर रहा है- योगी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में परीक्षा देखते हुए योगी सरकार ने फ्री बस सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए. उन्होंने परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और आवश्यकता होने पर अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए.