चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी चंद भ्रष्ट लोगों के हाथ में आकर फंस गई है.

उन्होंने आरोप लगाया है कि अब इस पार्टी में काम करने से लोगों को रोक जाने लगा है यही कारण है उन्होंने पार्टी छोड़ दी. इस वीडियो में उन्होंने तीन ऑप्शन का भी जिक्र किया है जो उनके पास थे, जिसमे भाजपा में शामिल होना भी एक ऑप्शन था.

इस वीडियो में राघव चड्ढा बेहद कॉन्फिडेंट लगा रहे हैं. वीडियो में उन्होंने वो सारी बातें कहीं है जिसे उन्होंने पिछले कुछ महीने से महसूस किया है. अपने करियर की शुरुआत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पॉलिटिक्स में आने से पहले मैं एक सीए था, मेरे सामने एक बेहतर करियर था, उसे छोड़कर मैं राजनीति में आया. अपना करियर को बनाने के लिए राजनीति में नहीं आया। एक पॉलिटिकल पार्टी का फाउंडिंग मेंबर बना, जिस पार्टी को मैंने अपने प्राइम यूथ के 15 साल दिए.

https://www.instagram.com/reel/DXntmRtiCqr/?igsh=MW56NzNybnR3eWV4eQ==

पार्टी रोकती है लोगों को बोलने से

राघव ने कहा कि उन्होंने अपने खून-पसीने और बहुत मेहनत से इस पार्टी को सींचा, लेकिन आज ये पार्टी पुरानी वाली पार्टी नहीं रही. इस पार्टी में आज एक टॉक्सिक वर्क एनवायरमेंट है. आपको काम करने से रोका जाता है, पार्लियामेंट में बोलने से रोका जाता है और ये पार्टी आज चंद भ्रष्ट लोगों के हाथ में फंसकर रह गई है, जो अब देश के लिए नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रही है. इन सभी बातों को बोलते हुए उनका दुख झलक रहा था.

तीन ऑप्शन का किया जिक्र

राघव ने साफ कहा है कि आम आदमी पार्टी की बदलती हालत देखते हुए उनके पास तीन ऑप्शन थे… राजनीति छोड़ना, पार्टी के भीतर रहकर बदलाव की कोशिश करना या किसी नए मंच से आगे बढ़ना. उन्होंने कहा कि उन्होंने तीसरा विकल्प चुना. मैंने कोशिश की, लेकिन बदलाव नहीं आया, इसलिए आगे बढ़ने का फैसला लिया.

भाजपा का आप पर पलटवार

पंजाब में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के टूटने और भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. भाजपा ने AAP पर जोरदार पलटवार करते हुए उसे आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी है. भाजपा का कहना है कि पार्टी में यह फूट किसी बाहरी हस्तक्षेप से नहीं, बल्कि केजरीवाल के नेतृत्व और पार्टी की आंतरिक विफलता के कारण हुई है,भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है.