Dharm Desk :- वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु एक छाया ग्रह है। दोनों ग्रह हमेशा उल्टी दिशा में चलते हैं। 3 अक्टूबर, शनिवार को रात 9:48 बजे राहु ने धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने वाले हैं, जबकि केतु का मघा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश होगा। फिलहाल राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। यह राशि परिवर्तन नहीं, बल्कि नक्षत्र के चरण में बदलाव है । ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बदलाव का असर सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। चार राशियों के लिए इसे राहत और आगे बढ़ने के अवसर से जोड़कर देखा जा रहा है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह बदलाव करियर और आर्थिक मामलों में राहत लेकर आने वाला है। नौकरी-पैसा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। व्यापार में लंबे समय से अटके काम गति पकड़ने का टाइम होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां भी बात-चीत से दूर हो सकती हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का यह बदलाव करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या बदलाव का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को नए-नए लोगों से संपर्क से फायदा होगा। मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। परिवार में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह बदलाव कई रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने वाला माना जा रहा है । रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते है। धन से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना बन सकती है । निवेश से जुड़े फैसलों में भविष्य में फायदा मिलने के संकेत बताए जा रहे है। छात्रों का पढ़ाई पर ध्यान बेहतर होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लाभ मिलने की दिशा दिख रही है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन करियर, धन और रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। किसी पुराने कानूनी मामले में राहत मिलने की संभावना बन सकती है । नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। काम सयम पर पूरे होने के अवसर बनेंगे। व्यापार में विस्तार और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। परिवार में भी आपसी सहयोग और शांति बढ़ने के संकेत है।

