INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक ने सेव डेमोक्रेसी मार्च (Save Democracy March) निकाला। संसद भवन से शुरू हुए मार्च को ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के पास बैरिकेड्स लगाकार दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत सभी सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया है। दोनों को बस में बैठाया। हालांकि इसके बाद राहुल गांधी बस से कूदकर आकाशवाणी दफ्तर के अंदर चले गए। वहीं अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिया गया है। TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन समेत INDIA ब्लॉक के तमाम नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

आकाशवाणी ऑफिस के अंदर घुसने के दौरान गार्ड के साथ राहुल गांधी के साथ जुबानी बहस भी हुई। आकाशवाणी के कर्मचारी और गार्ड उन्हें अंदर दाखिल होने से रोक दिया। इसके बाद राहुल और प्रियंका आकाशवाणी भवन के कैंपस के अंदर बैठ गए हैं। दिल्ली पुलिस दोनों को साथ में चलने की अपील कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी टस से मश नहीं हो रहे हैं।

प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने लिखा- ज्ञानेश, हो गया भाई। अब इस्तीफ़ा देने का समय आ गया है।

उन्होंने आगे लिखा- देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं – और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ – हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है। ‘सत्याग्रह’ इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। बापू ने यही सिखाया था – सच सबसे बड़ा हथियार है। पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना। अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं – अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे। आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूँ, करूँगा – संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर – नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है। अपने सत्याग्रह को कहानी मुझे यहां बताएं।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m