Rahul Gandhi Entry in IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी बॉम्बे सुसाइड केस में राहुल गांधी की एंट्री हुई है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुसाइड करने वाले छात्र साहिल वाकोडे (sahil wakode) के परिवार से बात की है। राहुल गांधी ने छात्र के परिजनों से फोन पर बातचीत कर समर्थन और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

बता दें कि आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने पिछले सप्ताह फांसी लगातर आत्महत्या कर ली थी। परिवार ने संस्थान के प्रशासन और कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र के पैरेंट्स ने जाति सूचक ताने मारने का भी आरोप लगाया है। मामले की जांच फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।

गुरुवार को राहुल गांधी ने साहिल वाकोडे के परिजनों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने परिवार के प्रति समर्थन जताते हुए न्याय की लड़ाई में हरसंभव मदद का भरोसा दिय। राहुल गांधी ने साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल के जरिए भी बातचीत की। इस मामले को लेकर आज (गुरुवार) दोपहर यूथ कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें साहिल वाकोडे मामले को लेकर आगे की रणनीति और आंदोलन की दिशा की घोषणा किए जाने की संभावना है। इधर परिवार ने साहिल के साथ कथित जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं, जबकि इन आरोपों की जांच अभी जारी है। आईआईटी बॉम्बे ने कहा है कि साहिल की ओर से संस्थान के एससी-एसटी प्रकोष्ठ या प्रशासन के पास ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच अब परीक्षा केंद्र और हॉस्टल से जुड़े साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा घटना से पहले साहिल और संबंधित अधिकारियों के बीच हुई बातचीत समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

परिवार ने आईआईटी बॉम्बे प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि साहिल की मौत के बाद उसके परिवार ने आईआईटी बॉम्बे प्रशासन और कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला समेत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। आईआईटी बॉम्बे ने पहले जारी अपनी जानकारी को लेकर बाद में खेद जताया था। संस्थान ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को डीन के पद से भी हटा दिया है।

परीक्षा के दौरान मोबाइल और चैटजीपीटी के इस्तेमाल का मामला

साहिल वाकोडे ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। संस्थान के अनुसार, परीक्षा के दौरान उसके पास मोबाइल फोन पाया गया था और वह चैटजीपीटी की मदद से सवालों के जवाब हासिल करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद परीक्षा प्रशिक्षक और विभाग प्रमुख ने साहिल से इस संबंध में बातचीत की थी। संस्थान के अनुसार, बातचीत के दौरान छात्र को समझाया गया था और भरोसा दिलाया गया था कि इस घटना का उसके करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। बातचीत के बाद साहिल अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया था। बाद में उसी शाम वह अपने कमरे में मृत पाया गया था।

फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

साहिल के कमरे से मिले मोबाइल फोन और अन्य गैजेट के अलावा परीक्षा हॉल तथा हॉस्टल के अलग-अलग हिस्सों के CCTV फुटेज को फॉरेंसिक जांच के लिए कालीना FSL भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m